स्वाइन फ्लू : दक्षिण कोरिया में मृतकों की संख्या 9 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दक्षिणी जिलोला प्रांत में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित 81 वर्षीया महिला की मौत हो गई। वैसे स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अभी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि महिला की मौत के लिए केवल एच1एन1 वायरस ही जिम्मेदार है।
इससे पहले चार सितम्बर को स्वाइन फ्लू पीड़ित एक अन्य महिला की मौत हो गई थी। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उसे सियोल के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया में स्वाइन फ्लू से मौत की पहली घटना 15 अगस्त को सामने आई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications