उड़ीसा में मेहंदी रचाने के बाद 15 महिलाएं अस्पताल में भर्ती

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) भगवान दीक्षित के अनुसार लगभग 300 महिलाओं ने मेहंदी रचाने के बाद बेंत प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से संपर्क किया था। सभी ने चक्कर आने और एलर्जिक रिएक्शन होने की शिकायत की थी। उनमें से कुछ को मामूली इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, लेकिन 15 महिलाओं को जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

राज्य के अन्य हिस्सों से भी इस तरह की खबरें आई हैं। जलेश्वर व राजधानी भुवनेश्वर में भी मेहंदी रचाने के बाद महिलाओं के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली है।

यहां एक अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमाकांत मिश्र ने कहा, "कुछ लोग अस्पताल आए थे। उनमें से ज्यादातर मेहंदी रचाने के बाद एलर्जी से ग्रस्त थे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+