कांग्रेस व राकांपा ने गठबंधन की घोषणा की
नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वण ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कांग्रेस 174 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राकांपा 114 सीटों पर लड़ेगी।
दोनों पार्टियां गुरुवार से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू करेंगी।
कांग्रेस व राकांपा लोकतांत्रिक मोर्चे के बैनर तले पिछले 10 सालों से राज्य में शासन कर रही हैं।
वर्ष 2004 के चुनाव में कांग्रेस 157 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जबकि राकांपा ने 127 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications