प्रतिमाह सवा करोड़ मोबाइल कनेक्शन दिए जा रहे : पायलट
भीलवाड़ा में आज 3जी सेवा की शुरुआत के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि केवल फोन कनेक्शन मात्र उपलब्ध कराने से ही हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती है। उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलबध हो यह भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि 500 तक की आबादी वाले गांवों को भी टेलीफोन सुविधा से जोड़ा जाएगा तथा हर गांव में टेलीफोन सुविधा व ब्राडबैंड सुविधा पहुंचाई जाएगी।
संचार मंत्री ने कहा कि पोस्ट आफिस के माध्यम से नरेगा श्रमिकों को शीघ्र मजदूरी भुगतान हो इसके प्रयास जारी है तथा उड़ीसा के 5 जिलों व आन्ध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में इसके लिये एक पायलट प्रोजेक्ट प्रारंभ किया गया है जिनकी सफलता के बाद पूरे देश में नरेगा की मजदूरी के भुगतान की मोबाइल सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि देश के 1.55 लाख डाकघरों में पर्याप्त कर्मचारी है जो अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं परन्तु फिर भी कहीं सुविधाओं में कमी की शिकायत मिलेगी तो उसे दूर करने के प्रयास किये जायेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications