इंदौर में किशोरी का अपहरण
खजराना थाने से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय आफरीन अपनी छोटी बहन रानी के साथ सोमवार शाम नरसल्ली दरगाह पर लगा मेला देखकर लौट रही थी, तभी दरगाह के मुख्यद्वार पर खड़ी सफेद रंग की काले शीशे वाली कार में सवार व्यक्तियों ने उसका अपहरण कर लिया।
खजराना थाने के प्रभारी बी.एस.परिहार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications