सिख श्रद्धालुओं की पाकिस्तान से वीजा खत्म करने की मांग
सिख श्रद्धालु शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में इस यात्रा पर आए हैं। श्रद्धालु सोमवार को लाहौर पहुंचे और वे यहां के नारोवाल जिले में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाएंगे।
जियो टीवी ने मंगलवार को कहा कि श्रद्धालुओं ने दोनों देशों की सरकारों से तीर्थयात्रियों के लिए वीजा अनिवार्यता समाप्त करने का आग्रह किया।
तीर्थयात्रियों का समूह 28 सितम्बर को स्वदेश रवाना होने से पहले पंजा साहिब, डेरा साहिब, ननकाना साहिब, सच्चा सौदा साहिब और रोहड़ी साहिब सहित अन्य सिख तीर्थस्थलों में भी जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications