इंडोनेशिया में नौका डूबी, 15 की मौत
जकार्ता, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में सोमवार दोपहर उत्तरी मालुकु प्रांत के पूर्वी हल्माहेरा द्वीप में एक नौका के डूबने से उसमें सवार 15 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 16 घायल हो गए । इसके अलावा तीन लोग लापता बताए गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मेट्रो टीवी के हवाले से मंगलवार को खबर दी कि देसा गोतोवास गांव से माबहा जा रही एक लकड़ी की नौका डूब गई।
स्थानीय पुलिस के प्रमुख सुबागिजो दवि ने बताया की लापता लोगों की तलाश जारी है। हालांकि पुलिस को संदेह है कि इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि हादसा शायद खराब मौसम और क्षमता से अधिक यात्रियों को नौका में सवार कराने से हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications