पूर्वोत्तर में फिर भूकंप, भूटान में मृतकों की संख्या 11 हुई
सोमवार देर रात 1.08 बजे पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भूटान की सीमा पर था। भूकंप से किसी प्रकार की क्षति सूचना नहीं है।
असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में सोमवार दोपहर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई थी।
भूकंप के झटके दोपहर 2.26 बजे महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से 125 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में भारत-भूटान सीमा पर था। भूकंप की वजह से गुवाहाटी में कई इमारतों में दरारें पड़ गई थीं।
भूटान के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को आए भूकंप में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति के रात को दम तोड़ देने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मृतकों में तीन भारतीय भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications