देश के लिए गौरव की बात है राष्ट्रमंडल खेल : प्रधानमंत्री
राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी के साथ एक बैठक के बाद समिति की ओर से जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान कहा, "सरकार इस बात से पूरी तरह अवगत है कि देश की प्रतिष्ठा दांव पर है, लिहाजा सरकार आयोजन समिति को पूरा सहयोग मुहैया कराएगी।"
यह मुलाकात इस कारण महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइकल फेóोल द्वारा पिछले दिनों इन खेलों की मेजबानी को लेकर भारत की क्षमता पर गंभीर चिंता जताई गई थी। खेल से जुड़ी कई सारी परियोजनाएं निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं, जबकि खेलों को तीन अक्टूबर 2010 से शुरू होना है।
कलमाड़ी ने प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया कि आयोजन समिति के पास सक्षम लोग हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए वे 24 घंटे काम कर रहे हैं।
कलमाड़ी ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों को आयोजित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में मुझे कभी भी संदेह नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री के साथ आज की बैठक के बाद मैं पूरी तरह संतुष्ट हो गया हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications