भारतीय विज्ञान सम्मेलन इंदौर में होगा
विजयवर्गीय ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वर्तमान दौर में पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रही है। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर इस सम्मेलन का प्रमुख विषय अक्षय विकास हेतु हरित प्रौद्योगिकी रखा गया है। इसके अलावा 35 अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन एक से तीन दिसम्बर तक चलेगा और इस अवसर पर अखिल भारतीय स्तर की प्रदर्शनी भी लगेगी जो 27 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications