मध्य प्रदेश में किसान-पुलिस संघर्ष में 14 घायल (लीड-1)
किसानों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की तथा पथराव किया और पुलिस ने किसानों पर अश्रुगैस छोड़ने के साथ ही लाठीचार्ज किया। इस झड़प मे आठ पुलिसकर्मियों सहित छह ग्रामीण भी घायल हुए हैं।
रायसेन के पुलिस अधीक्षक आर. पी. कुलश्रेष्ठ ने आईएएनएस को बताया है कि मंगलवार को देवरी थाना क्षेत्र के किसानों ने बिजली समस्या को लेकर सड़क जाम की। इसके चलते जबलपुर-भोपाल मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस से किसानों की झड़प हो गई। किसानों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई वाहनों के कांच टूटे और जवानों को चोटें आई। पुलिस ने किसानों पर पहले अश्रुगैस के गोले छोड़े और बाद में लाठीचार्ज किया।
कुलश्रेष्ठ के अनुसार पथराव और लाठीचार्ज में आठ पुलिसकर्मियों सहित छह प्रदर्शनकारी भी घायल हुए है। अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications