हरियाणा के राज्यपाल को अस्पताल से मिली छुट्टी
पहाड़िया के सहायक (पुलिस) जे.पी. दहिया ने आईएएनएस से कहा कि राज्यपाल अब स्वस्थ हैं और उनकी सभी जांचें सामान्य हैं।
दहिया ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम की वजह से राज्यपाल की तबियत खराब हुई। उन्हें तीन-चार दिन आराम करने की सलाह दी गई है। उसके बाद वह अपना काम सुचारू रूप से शुरू करेंगे।
पहाड़िया शनिवार को मनीमाजरा शहर के ब्रह्माकुमारी सेक्टर में एक धार्मिक समारोह में हिस्सा ले रहे थे। उसी वक्त उन्होंने अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें तत्काल सेक्टर 12 स्थित चिकित्सा शिक्षा एवं शोध स्नातकोत्तर संस्थान(पीजीआईएमईआर) ले जाया गया।
प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआईएमईआर में दाखिल कर लिया।
77 वर्षीय पहाड़िया ने 27 जुलाई को हरियाणा के 15वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications