सिकंदर की तस्वीर वाला दुर्लभ रत्न मिला
इजरायल के तेल डोर इलाके में खुदाई के दौरान यह धरोहर मिली। इसे खोजने का श्रेय वाशिंगटन स्थित जार्जटाउन विश्वविद्यालय में शास्त्रीय पुरातत्व विभाग की प्रोफेसर जेसिका नित्शेक को जाता है।
इस धरोहर के बारे में हैफा विश्वविद्यालय में पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर आयेलेट गिलबोआ ने कहा, "यह रत्न बमुश्किल एक सेंटीमीटर मोटा है, जबकि इसकी चौड़ाई आधा सेंटीमीटर से भी कम है। फिर भी इस पर सिकंदर की सूक्ष्म तस्वीर बना दी गई। सबसे बड़ी बात है कि इस रत्न में सिकंदर की तस्वीर बनाने में पूरी बारीकी बरती गई है। इस महान विजेता की तमाम चिर-परिचित शारीरिक खूबियों को इसमें दर्शाया गया है।"
सिकंदर को इसमें युवा और खुश दिखाया गया है। उनकी नाक तीखी है और बाल घुंघराले व ठुड्डी सख्त है। शोधकर्ता इजरायल में इस दुर्लभ चित्रित रत्न की खोज से हैरत में है। इस कलाकृति का अध्ययन किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications