कैसी घुसपैठ? अपने नेताओं की बातों पर ध्यान दीजिए : चीनी राजदूत
पिल्लई के साथ लगभग आधा घंटे की मुलाकात के बारे में जब संवाददाताओं ने झांग यान से पूछा तो उन्होंने कहा, "कुछ भी नहीं घट रहा है। आप अपने नेताओं की बातों पर ध्यान दीजिए।"
ज्ञात हो कि चीनी राजदूत ने ऐसे समय में विदेश सचिव से मुलाकात की है, जब भारत के शीर्ष अधिकारियों और सेना प्रमुख ने बार-बार दोहराया है कि चीनी घुसपैठ वास्तविक नियंत्रण रेखा की समझ में मतभेद के कारण हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications