दिल्लीवासियों को अपनी खराब आदतें बदलने की जरूरत : चिदंबरम (लीड-1)

चिदंबरम ने यहां 22 नए पुलिस थानों के उद्घाटन से जुड़े एक आयोजन के अवसर पर कहा, "दिल्लीवासियों ने यदि अपने व्यवहार में बदलाव नहीं किया तो हम इतने बड़े शहर में पुलिस से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह ठीक ढंग से काम करे। हम अभी भी लोगों को लाल बत्ती तोड़ते हुए देखते हैं। पुलिस वाहन भी इससे अछूते नहीं हैं। वे भी लाल बत्ती की परवाह नहीं करते।"

उन्होंने कहा, "ऐसी गाड़ियां भी यहां चलती हैं जिनमें नम्बर प्लेट नहीं रहती। जहां से सड़क पार नहीं करना चाहिए, वहां भी लोग सड़क पार करते हैं। लोग न तो ऊपरगामी पार पथों का और न ही भूमिगत पार पथों का इस्तेमाल करते हैं। हम लोगों को उनकी मानसिकता बदलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।"

चिदम्बरम ने कहा कि फुटबॉल विश्व कप 2006 से पहले जर्मनी और बीजिंग ओलंपिक 2008 से पहले चीन ने अपने लोगों के व्यवहार में सुधार के लिए व्यापक अभियान चलाए थे।

उन्होंने कहा, "लोग दिल्ली आते रहते हैं। यह राजधानी है इसलिए उन्हें रोका नहीं जा सकता लेकिन वे यदि दिल्ली आते हैं तो उन्हें अपने व्यवहार में आवश्यकतानुरूप परिवर्तन लाना होगा। हमें खुद को एक अंतर्राष्ट्रीय शहर के नागरिक के रूप में व्यवहार करना चाहिए।"

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि जल्द ही इस सिलसिले में अभियान आरंभ किया जाएगा।

खेलों से पहले आम जनता के दृष्टिकोण में बदलाव के महत्व पर जोर देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि इस संबंध में लोगों को शिक्षित करने की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+