विदेश सचिव के दौरे के केंद्र में भारत-अमेरिका वार्ता
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्यूयार्क रवाना होने से पहले सोमवार को राव ने विदेश उप सचिव जेम्स बी.स्टीनबर्ग और अपने समकक्ष राजनीतिक मामलों के विदेश सचिव विलियम जे. बर्न से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पीटसबर्ग में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गुरुवार को अमेरिका आ रहे हैं।
राव इस सप्ताह एक बार फिर से बर्न से न्यूयार्क में मुलाकात कर सकती हैं। वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान मामलों के अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रुक से भी मिल सकती हैं।
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा सयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications