सबूत से तय होगी सईद के खिलाफ कार्रवाई : गिलानी
गिलानी ने मुल्तान में संवाददाताओं से कहा, "वास्तविक स्थिति के बारे में आपको आंतरिक मंत्रालय बता सकता है लेकिन मैं मानता हूं कि सईद हिरासत में है। उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के मामले में कोई फैसला उसके खिलाफ उपलब्ध सबूत के आधार पर लिया जाएगा।"
भारत की ओर से सबूतों के छह दस्तावेज सौंपे जाने और नई दिल्ली व वाशिंगटन की ओर से महीनों तक दबाव बनाए जाने के बाद पाकिस्तानी पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक सईद को सोमवार को उसके घर में नजरबंद किया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से सईद को ईद की नमाज का नेतृत्व करने से रोक दिया।
उधर, नईदिल्ली में गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने भी सोमवार को मांग की थी कि चूंकि सईद के खिलाफ सभी सबूत पाकिस्तान में मौजूद हैं, लिहाजा उससे पूछताछ की जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications