पटना में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सोमवार देर रात पुलिस और एसटीएफ के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर आईएसआई के संदिग्ध एजेंट सुधांशु सुधाकर को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
नीलमणि ने बताया कि सुधाकर के पास से एसटीएफ के जवानों ने सेना के गोपनीय दस्तावेज सहित कई और सरकारी कागजात बरामद किए हैं। इस संबंध में कंकड़बाग थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications