सूची जारी नहीं हुई और दो मंत्रियों ने भर दिए परचे
नामांकन दाखिल करने वाले ये दोनों मंत्री हैं- वन, पर्यावरण व पर्यटन मंत्री किरण चौधरी और वित्त मंत्री बीरेन्द्र सिंह।
चौधरी ने भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा सीट से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया जबकि सिंह ने गत शनिवार को ही जिंद जिले की उछनाकलां विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
बहरहाल, कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। यहां तक कि मुख्यमंत्री ने भी अभी तक अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। नामांकन की अंतिम तारीख 25 सितम्बर है।
कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आज जारी की जाएगी। इस बारे में तो वही बता सकते हैं जिन्होंने सूची जारी होने से पहले ही अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications