मध्य प्रदेश में मंत्रियों की हवाई यात्रा पर रोक
वित्त मंत्री राघव जी ने भोपाल में संवाददाताओं से मंगलवार को चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार फिजूलखर्ची रोकना चाहती है इसलिए देश के भीतर और बाहर की हवाई यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा है कि विशेष परिस्थितियों में ही हवाई यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इतना ही नहीं विलासिता की वस्तुओं जैसे कार, रेफ्रीजरेटर, एयर कंडीशनर की खरीद पर भी रोक लगाई गई है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार मितव्ययता के कदम उठाती रहती है मगर इस दफा यह कदम सख्ती से उठाने की जरूरत हुई है। ऐसा इसलिए करना पड़ा है क्योंकि खर्च काफी बढ़ गए हैं और केंद्र सरकार से आयकर और आबकारी कर का जो हिस्सा मिलता था उसमें पिछले वर्ष कमी आई थी और इस वर्ष भी कमी आने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications