भारतीय मूल के दो अमेरिकियों ने 5 लाख डॉलर की मैकआर्थर फेलोशिप जीती

वाशिंगटन, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के दो अमेरिकी वैज्ञानिक उन 24 विजेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित मैकआर्थर फेलोशिप जीती है। इनमें से एक व्यक्ति कंप्यूटर वैज्ञानिक है और दूसरा गणितज्ञ। यह फेलोशिप प्रतिभाशाली लोगों को सृजन, आविष्कार और चिंतन करने की अभूतपूर्व आजादी प्रदान करती है।

कंप्यूटर वैज्ञानिक मनीष अग्रवाल (37) व व्यावहारिक गणित के विशेषज्ञ एल.महादेवन (44) को अगले पांच वर्षो के दौरान पांच-पांच लाख डॉलर की मदद मिलेगी।

मैकआर्थर फेलोशिप रिपोर्ट करने की झंझटों व शर्तो से मुक्त होती है। असाधारण स्तर की यह आजादी, अध्येताओं को सृजनात्मक कौशल के लिए उनकी स्वाभाविक आजादी की भावना को रेखांकित करती है।

मैकआर्थर के अध्यक्ष रॉबर्ट गैलूसी ने कहा है, "इस फेलोशिप के जरिए हम किसी भी क्षेत्र में काम करने वाले हर उम्र के उन असाधारण पुरुषों व महिलाओं की मदद व उनका सम्मान करते हैं, जो हम सभी के लिए एक बेहतर भविष्य संवारने लिए नए व अप्रत्याशित तरीकों से कल्पना करते हैं, खोज करते हैं, खतरे मोल लेते हैं, आविष्कार करते हैं और निर्माण करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+