जेएनएनयूआरएम योजना में आगरा की 252 मलिन बस्तियों का चयन
आवास निर्माण में व्यय होने वाली धनराशि में से अनुसूचित जाति के लाभार्थी को मात्र 10 प्रतिशत तथा शेष जाति के लाभार्थियों से 12 प्रतिशत की धनराशि ली जाएगी। शेष धनराशि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में वहन की जाएगी।
जिलाधिकारी मृत्युंजय कुमार नारायण बताया कि जेएनएनयूआरएम (बीएसयूपी) जिसमें नाली खरंजा, इंटरलॉकिंग फर्श, नाले, सीवर, घर-घर में शौचालय के कनेक्शन, पानी की पाइप लाइन का घर-घर में कनेक्शन, मलिन बस्ती में टूटे मकान को 2 लाख रुपये तक 2 कमरे का मकान, किचिन, बाथरूम, टायलेट बनाने का प्रावधान प्रस्तावित है।
परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने बताया हैं कि मलिन बस्ती सराय ख्वाजा (रसूलपुर, किदवई नगर, सराय ख्वाजा, ख्वासपुरा, शिवनगर, नई आबादी शिव नगर, महावीर नगर, नगला पुलिया, भीम नगर, नरीपुरा, नरीपुरा नई आबादी, राहुल नगर) में 2708 आवासों का निर्माण किया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत रुपये 135़ 40 करोड़ होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications