थाने में महिला से बलात्कार का आरोप
दमोह जिले के राजपुरा थाने की रहने वाली रामकली (परिवर्तित नाम) ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दिलीप आर्य को एक आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि सोमवार को जब वह पारिवारिक प्रताड़ना की शिकायत करने थाने पहुंची तो उसे रात में थाने में ही रोक लिया गया और पति को घर भेज दिया।
शिकायती आवेदन में कहा गया है कि पति के जाने के बाद उससे थानेदार सुरेंद्र सिंह सिंघार और एक आरक्षक ने अभद्रता की और कथित तौर पर बलात्कार भी किया। पुलिस अधीक्षक दिलीप आर्य ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि उनसे महिला ने शिकायत की है जिसकी जांच उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी)सौपी है। जांच रिपोर्ट आने पर ही मामला पुलिस दर्ज करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications