सुरक्षा खतरों के कारण दक्षिण अफ्रीका में अमेरिकी सुविधाएं बंद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रिटोरिया स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा है, "क्षेत्रीय सुरक्षा कार्यालय द्वारा हाल में प्राप्त हुई सूचना के आधार पर दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका सरकार की सभी सुविधाएं मंगलवार यानी 22 सितंबर 2009 को बंद रहेंगी।"
बयान में कहा गया है, "हमारी वर्तमान व्यवस्था यह है कि अमेरिका सरकार की सभी सुविधाएं बुधवार यानी 23 सितंबर 2009 को खुल जाएंगी।"
यह घोषणा अपने आप में चकित करने वाली है, क्योंकि ऐसा नहीं समझा जाता कि दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका को कोई विशेष खतरा हो। अमेरिका के इस कदम से जोहांसबर्ग उसका स्थित महावाणिज्य दूतावास भी प्रभावित हुआ है।
अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता और दक्षिण अफ्रीका के विदेशी मामलों के प्रवक्ता इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। दक्षिण एशियाई पुलिस सेवा (एसएपीएस) के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इस मामले पर एसएपीएस बाद में एक बयान जारी करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications