भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत बहाली क्षेत्र के हित में : जरदारी
समाचार एजेंसी एपीपी ने खबर दी है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ सोमवार को यहां मुलाकात के दौरान जरदारी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान किसी भी देश के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल रोकने के प्रति वचनबद्ध है।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच समग्र बातचीत स्थगित है। भारत की ओर से इस हमले के लिए पाकिस्तानी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications