शिवराज अपने विधानसभा क्षेत्र को बनाएंगे आदर्श क्षेत्र
चौहान ने मंगलवार को क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि सड़क, पानी बिजली,शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ ही खेती को लाभदायी बनाकर ही लक्ष्य को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भौतिक विकास के साथ ही प्रति व्यक्ति की आय में भी इजाफा किया जाना जरूरी है।
चौहान ने कहा कि उनका लक्ष्य पूरे प्रदेश का विकास और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्घि लाना है। बुधनी क्षेत्र को प्रतीक रूप में चुना गया है। इस प्रयोग के सफल होने पर वे अन्य जनप्रतिनिधियों से बुधनी क्षेत्र की तरह अपने क्षेत्र में जनभागीदारी से विकास कार्य कराने का आग्रह करेंगे।
मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए लोगों से बुधनी क्षेत्र की अधोसंरचनाओं से लेकर खाद बीज आदि की स्थिति की जानकारी हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications