ज्ांगली जानवर के हमले से एक दर्जन लोग घायल
पुलिस के अनुसार सोमवार की देर रात दिलुबिगहा गांव में अज्ञात जंगली जानवर के हमले में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।
सिलाव के थाना प्रभारी संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से रात में अचानक तीन-चार लकड़बग्घों ने गांव में प्रवेश कर लोगों पर हमला बोल दिया तथा 12 लोगों को जख्मी कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल सभी लोगों को नालंदा के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से पांच लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications