थरूर ने सोनिया, मनमोहन और प्रणब से मिलकर दी सफाई दी (लीड-1)
थरूर ने आज सबसे पहले सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक थरूर ने हाल के लाईबेरिया और घाना के दौरे के बारे में तो सोनिया को बताया ही, अपनी विवादास्पद टिप्पणी पर भी उनके समक्ष सफाई पेश की।
सूत्रों के मुताबिक थरूर ने सोनिया, मनमोहन और प्रणब से मिलने के लिए खुद समय मांगा था। सूत्रों का कहना है कि तीनों नेताओं ने थरूर को संवेदनशील मामलों पर संभल कर टिप्पणी करने की सलाह दी।
विदेश मंत्रालय में अफ्रीका और पश्चिम एशिया मामलों के प्रभारी थरूर अफ्रीका दौरे से लौटे हैं। इस दौरे के दौरान ही उनकी टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने थरूर का इस्तीफा तक मांग डाला था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने गत 18 सितम्बर को कहा था कि पार्टी उचित समय पर थरूर के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि थरूर ने हाल ही में ट्विटर पर यात्री विमानों की इकोनॉमी श्रेणी को 'कैटल क्लास' कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications