हैंडपंप का पानी दिला रहा है रोगों से छुटकारा !

जालौन के जगेनवा गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में लगा हैंडपंप इन दिनों पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है। इस हैंडपंप का जल चखने के लिए लोगों का तांता लगा रहता है। यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से शुरू हुआ है।

जगेनवा गांव की सरपंच छोटी दुलैइया ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि जिले के विभिन्न गांवों से कम से कम 1,000 लोग प्रतिदिन मंदिर आकर पुरानी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए चमत्कारी पानी चखते हैं। सिर्फ हिंदू ही नहीं, भारी संख्या में मुसलमान समुदाय की महिलाएं भी अपनी बारी का इंतजार करती हैं। बारी आने पर वे भी हैंडपंप की पूजा और परिक्रमा करके अलौकिक उसका पानी ग्रहण करती हैं।

कालपी के रहने वाले मोहम्मद रईस कहते हैं कि उनकी 10 वर्षीय बेटी समीना एनीमिया से पीड़ित थी। जब उन्होंने इस हैंडपंप के बारे में सुना तो वह बेटी को लेकर हनुमान मंदिर आए और हैंडपंप का चमत्कारी पानी पिलाने के बाद उनकी बेटी ठीक हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार इस हैंडपंप के पानी में औषधीय गुणों का संचार मध्य प्रदेश से एक संत के मंदिर आने के बाद हुआ। उन्होंने दस दिन पहले आकर मंदिर में डेरा डाला था।

स्थानीय नागरिक संजीव गुर्जर कहते हैं कि बाबा के मंदिर में आने की खबर के बाद ऐसे स्थानीय ग्रामीण जिनके परिजन या रिश्तेदार किसी गंभीर रोग से ग्रसित थे, बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने पाया कि बाबा का आशीर्वाद पाने के बाद उनके बीमार परिजन व रिश्तेदार स्वस्थ हो गए।

इसके बाद भारी संख्या में लोग बाबा से मिलने पहुंचने लगे तो उन्होंने लोगों से कहा कि वह उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद उन्होंने हैंडपंप के समक्ष पूजा अर्चना की और फिर लोगों से कहा कि इस हैंडपंप का जल अब आप लोगों के स्वास्थ्य की समस्याओं को ठीक करेगा।

इस बारे में जब उपजिलाधिकारी इंद्रपाल गौतम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग धर्म और जाति से ऊपर उठकर बड़ी संख्या में उस हैंडपंप के अलौकिक जल को चखने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह अलौकिक जल पीने से शरीर के रोग ठीक हो जाते हैं।

गौतम ने कहा कि पानी के औषधीय गुण के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन जिस तरह से प्रतिदिन लोगों के आने का सिलसिला जारी है, उससे आने वाले दिनों में वहां व्यवस्था को नियंत्रित करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+