श्रीलंका में शरणार्थी संकट के अध्ययन के लिए संसदीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग

द्रविण मुóोत्र कड़गम (डीएमके) के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री टी.आर.बालू ने कहा है, "हमने प्रधानमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और शरणार्थी शिविरों में रह रहे तमिल नागरिकों के संकट के बारे में उन्हें जानकारी दी।"

बालू ने आईएएनएस को बताया, "हमने कहा कि विस्थापित तमिल नागरिकों के साथ श्रीलंका के सैन्य अधिकारी दुर्व्यवहार कर रहे हैं। हमने कहा कि विस्थापित तमिलों के पुनर्वास के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।"

बालू ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया है कि श्रीलंका के हालात का अध्ययन करने के लिए तमिलनाडु के सांसदों का एक दल वहां भेजा जाना चाहिए।

मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी से मिलने वाले सांसदों में राज्यसभा सदस्य व एम.करुणानिधि की बेटी कनिमोझी सहित गृह मंत्री पी.चिदंबरम, संचार मंत्री ए.राजा, कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन तथा जहाजरानी मंत्री जी.के.वासन शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+