भारतीय मूल की महिला को 33 साल की जेल (लीड-1)
रेखा कुमारी-बेकर (41) ने अपनी दो बेटियों डावीना और जैस्मीन (13) की हत्या करना कबूल किया लेकिन उसने इसे जान बूझकर करने से इंकार किया। कैम्ब्रिज क्राउन की एक अदालत की जूरी ने सोमवार को 35 मिनट तक चली सुनवाई के बाद रेखा को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।
रेखा ने जून 2007 में दोनों बेटियों की सोते वक्त रसोई घर में प्रयोग किए जाने वाले चाकू से बर्बर तरीके से हत्या कर दी थी। हालांकि इससे बचने के लिए दोनों बेटियों ने संघर्ष किया था।
उल्लेखनीय है कि महिला और उसके पूर्व पति डेबिड बेकर के बीच बच्चों को देखभाल और रखने को लेकर तकरार थी। अदालत में इस मसले पर भी सुनवाई हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सविस।


Click it and Unblock the Notifications