ब्रिटेन में महिला मंत्री पर 5000 पाउंड का जुर्माना
ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार डेली मेल ने एक सप्ताह पहले इसका खुलासा किया था कि पैट्रिसिया ने एक अवैध अप्रवासी को घर की रखवाली के लिए बहाल कर रखा है। टोंगो का रहने वाला 27 वर्षीय लोलोआही तापुई पिछले पांच वर्षो से अवैध तरीके से ब्रिटेन में रह रहा है। वह छात्र वीजा पर ब्रिटेन आया था, पर वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद अपने वतन नहीं लौटा।
पैट्रिसिया ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इसके लिए माफी मांगी। खुद प्रधानमत्री गॉर्डन ब्राउन ने अपनी इस मंत्री का बचाव किया। इसके बावजूद विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी का गुस्सा कम नहीं हुआ। पार्टी ने पैट्रिसिया से इस्तीफे की मांग की है।
विपक्ष का कहना है कि पैट्रिसिया ऐसे मंत्रालय की प्रमुख है जिस पर अपराधियों को सजा दिलाने का जिम्मा है, पर वह खुद अपराध कर रही हैं। यह पहली बार है जब किसी महान्यायवादी को ऐसे आरोप का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications