बिल क्लिंटन ने पाकिस्तान में निवेश बढ़ाने में मदद का आश्वासन दिया
क्लिंटन ने यहां पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से हुई मुलाकात में उन्हें इस आशय का भरोसा दिलाया। जरदारी की क्लिंटन से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा हुई।
अपने नाम से क्लिंटन ग्लोबल इनीशिएटिव नामक संस्था चलाने वाले बिल क्लिंटन ने कहा कि उनका संगठन पाकिस्तान में पूंजी निवेश बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों के साथ मिलकर काम करेगा।
एपीपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक बिल क्लिंटन ने शीघ्र ही पाकिस्तान का दौरा करने का आश्वासन दिया। जरदारी के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने कहा कि दोनों नेताओं ने पाकिस्तान की प्रगति को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की। बातचीत 40 मिनट तक चली।
बाबर ने कहा कि क्लिंटन का संगठन पाकिस्तान में बुनियादी सुविधाओं के विकास, मानव पूंजी के सृजन एवं महिला सशक्तिकरण में योगदान देने को भी इच्छुक है। जरदारी ने क्लिंटन से पाकिस्तान में लघु एवं मंझोले बांधों के निर्माण में भी मदद देने का अनुरोध किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications