भारती-एमटीएन सौदे में संचार मंत्रालय शामिल नहीं : राजा
राजा ने कहा, "यह सौदा हमारे मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।"
राजा ने कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है इस मुद्दे से वित्त मंत्रालय जुड़ा हुआ है। राजा ने कहा, "इस सौदे के समर्थन का अब सवाल नहीं उठता। चाहे कुछ भी हो, जब यह मेरे सामने आएगा तो मैं इस पर विचार करूंगा।"
इस सौदे को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण अफ्रीकर सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को भारत सरकार के अधिकारियों से मिल रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) के अधिकारियों से भी मिलने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications