कंधमाल हिंसा में 6 लोगों को तीन साल की जेल

लोक अभियोजक पी.के. पात्रा ने कहा, "छह आरोपियों को कठोर कारावास के साथ ही 4,000 रुपये जुर्माना किया गया है।"

कंधमाल में त्वरित अदालत ने पत्रकार अशोक कुमार राय के आवास को जलाने के मामले की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया।

कंधमाल में पिछले वर्ष 23 अगस्त 2008 को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार अन्य सहयोगियों की हत्या के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी थी।

कंधमाल में हिंसा भड़कने के बाद ईसाइयों के घरों को निशाना बनाने की वजह से ईसाई समुदाय के करीब 25,000 लोग अपने गांव छोड़ने को मजबूर हो गए थे। आरोप लगाया गया था कि लक्ष्मणानंद की हत्या में ईसाइयों का हाथ है जबकि पुलिस ने इसके लिए नक्सलियों को जिम्मेदार ठहराया था। बाद में नक्सलियों ने भी लक्ष्मणानंद की हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी।

कंधमाल हिंसा मामले की सुनवाई के लिए सरकार ने दो त्वरित अदालतों का गठन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+