आडवाणी की पारी लगभग समाप्त : मनोहर पारीकर
पारीकर ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि आडवाणी की सक्रिय राजनीति में अब बस कुछ ही वर्षो की पारी बची है।
उन्होंने कहा, "अचार तैयार होने में एक साल का समय लगता है लेकिन आप यदि इसे दो या उससे अधिक साल तक रखते हैं तो वह खराब होने लगता है। आडवाणीजी की पारी लगभग समाप्ति की ओर है। एक-दो साल हैं उनके पास। हो सकता है कि उसके बाद वे पार्टी के मार्गदर्शक की भूमिका में आ जाएं।"
नेतृत्व परिवर्तन की मांग करते हुए पारीकर ने कहा कि पार्टी को किसी युवा को अध्यक्ष के रूप में पेश करना चाहिए, जिसकी विश्वसनीयता हो।
उन्होंने कहा, "मैं बुजुर्गो के खिलाफ नहीं हूं लेकिन भाजपा को उन नेताओं को तरजीह देनी चाहिए जो 40 से 60 की उम्र के हों।"
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के उत्तराधिकारी के रूप में जिन युवा नेताओं के नामों की चर्चा है, उनमें पारीकर भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications