बिशन सिंह चुफाल उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बने
लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा को मिली करारी शिकस्त के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी को हटाया गया। इसी क्रम में आज रावत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।
पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, "रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने रावत के स्थान पर बिशन सिंह चुफाल को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications