तेलुगू गजल गायक अफगानिस्तान में शांति मिशन पर

हैदराबाद, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। एक ही संगीत समारोह में कई भाषाओं में गाने के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके मशहूर तेलुगू गजल गायक गजल श्रीनिवास युद्धग्रस्त अफगाानिस्तान में शांति मिशन पर रवाना हुए हैं।

अफगानिस्तान के मैवांड बैंक के आमत्रंण पर श्रीनिवास मंगलवार को 10 दिन के शांति मिशन पर काबुल के लिए निकले हैं। वह 25 सितम्बर को मैवांड बैंक द्वारा आयोजित शांति दिवस और ईद समारोहों के सम्माननीय अतिथि होंगे।

शांति दिवस समारोह के दौरान केसीराजू श्रीनिवास (गजल श्रीनिवास नाम से प्रसिद्ध) पश्तो, डारी, बलूची और अरबी भाषाओं में अपना कार्यक्रम देंगे।

श्रीनिवास ने आईएएनएस से कहा कि महात्मा गांधी के शांति संदेश को दुनियाभर में फैलाने की अपनी योजना के तहत वह यह यात्रा कर रहे हैं।

वह 2 अक्टूबर को, महात्मा गांधी की जयंती और अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर काबुल स्थित भारतीय दूतावास में अपनी प्रस्तुति देंगे।

समारोहों के दौरान भारत-अफगानिस्तान मित्रता व शांति को समर्पित उनका ऑडियो एलबम 'दोस्ती-सोलो' जारी होगा।

श्रीनिवास ने पिछले वर्ष दो व तीन जून को विजयवाड़ा में हुए एक संगीत समारोह में 76 भाषाओं में गाकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया था। श्रीनिवास की ईराक, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और मध्य पूर्व में भी शांति संगीत समारोह प्रस्तुत करने की योजना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+