झारखण्ड में बम बनाते समय हुए विस्फोट में 1 घायल
पुलिस ने बताया कि राजधानी रांची से 55 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिले के कटिया गांव में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति देशी बम बनाते समय हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने छापा मार कर छह बम बरामद किए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घायल हुए व्यक्ति को रांची में भर्ती कराया गया है।
रामगढ़ जिले के एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया ,"गिरफ्तार हुए लोगों से पूछताछ की जा रही है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications