चोगम की बैठक में नहीं शामिल होंगे ओबामा
पोर्ट-आफ-स्पेन, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी व्यस्तता के चलते नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रमण्डल देशों के प्रमुखों की बैठक (चोगम) में विशेष अतिथि के रूप में भाग नहीं ले सकेंगे।
चोगम के राष्ट्रीय सचिवालय में संचार समन्वयक फेलिप नोगुरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आयोजकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था, लेकिन व्यस्तता की वजह से उनकी स्वीकृति नहीं मिल पाई।"
पोर्ट आफ स्पेन में 27 से 29 नवंबर तक होने वाली इस बैठक में राष्ट्रमण्डल प्रमुख रानी एलिजाबेथ द्वितीय राजकुमार फिलिप के साथ बैठक में भाग लेंगी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पोर्ट आफ स्पेन में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications