माकपा कार्यकर्ताओं पर हमलों के लिए तृणमूल पर बरसे येचुरी
पश्चिम बंगाल में माकपा की परंपरागत प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस की नेता और रेल मंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बिना येचुरी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश की आतंरिक सुरक्षा को सबसे अधिक खतरा नक्सली हिंसा से है और दूसरी ओर उनके कैबिनेट मंत्री नक्सलियों को संरक्षण दे रहे हैं।
पश्चिमी मिदनापुर जिले के इनायतपुर क्षेत्र में सैकड़ों ग्रामीणों और हथियारबंद नक्सलियों के बीच झड़प के एक दिन बाद येचुरी ने कहा कि "केवल केंद्रीय बलों के पहुंचने के बाद ही नक्सली वहां से हटे।"
सोमवार देर रात हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक एम.के.वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वहां कोई मौत नहीं हुई है।
येचुरी ने आरोप लगाया कि 'कैबिनेट मंत्रियों' से संरक्षण प्राप्त नक्सली माकपा के कार्यालयों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बना रहे हैं और दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में 60 से अधिक माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications