पश्चिम बंगाल में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान
राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार को देर रात चार घंटे तक चले संघर्ष में किसी के मरने का कोई संकेत नहीं है।
भूपिंदर सिंह ने कहा है, "संयुक्त बलों ने इनायतपुर इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमें उस इलाके से कुछ कारतूस के खोखे प्राप्त हुए हैं लेकिन कोई शव नहीं मिला है।"
सिंह ने कहा है, "हमें सूचना मिली है कि नक्सलियों व ग्रामीणों के बीच चार घंटे तक गोलीबारी होती रही।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications