बेटियों की हत्या में भारतीय मूल की महिला दोषी करार
रेखा कुमारी-बेकर (41) ने अपनी दो बेटियों डावीना और जैस्मीन (13) की हत्या करना कबूल किया लेकिन उसने इसे जान बूझकर करने से इंकार किया।
उल्लेखनीय है कि महिला और उसके पूर्व पति डेबिड बेकर के बीच बच्चों को देखभाल और रखने को लेकर तकरार थी। अदालत में इस मसले पर भी सुनवाई हुई।
कैम्ब्रिज क्राउन की एक अदालत की जूरी ने सोमवार को 35 मिनट तक चली सुनवाई के बाद रेखा को दोषी करार दिया। रेखा ने जून 2007 में दोनों बेटियों की सोते वक्त हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सविस।


Click it and Unblock the Notifications