कोलकाता में बिजली आपूर्ति ठप होने से मेट्रो सेवा बाधित
सीईएससी के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "तारतला ऊर्जा संयंत्र से हाई वोल्टेज तार का संपर्क कट जाने की वजह से 500 मेगावाट और 135 मेगावाट क्षमता के दो विद्युत संयंत्रों से आपूर्ति बाधित हो गई।"
इसकी वजह से मध्य और दक्षिणी कोलकाता में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। यह घटना सुबह 10.50 के करीब हुई। प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद दोबारा से 11.30 बजे शहर के रेलवे स्टेशनों और मेट्रो रेलों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सियादह सब डिवीजन में तीन मिनट के लिए रेल सेवा बाधित रही। वहीं एक मेट्रो अधिकारी ने बताया कि पांच से सात मिनट के लिए मेट्रो सेवा ठप रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications