ईरान का सैनिक विमान दुर्घटनाग्रस्त
तेहरान, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान-इराक युद्ध आरंभ होने की वर्षगांठ के अवसर मंगलवार को तेहरान में आयोजित एक सैनिक परेड में हिस्सा ले रहा ईरान का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ईरान-इराक युद्ध 1980 से 1988 तक चला था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सैन्य परेड में हिस्सा ले रहा विमान तेहरान के बाहरी हिस्से से सटे एक गांव में जा गिरा।
समाचार एजेंसी इरना ने दुर्घटनाग्रस्त विमान तथा हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications