नेपाल को 20.5 करोड़ डॉलर की अमेरिकी मदद
काठमांडू, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रशासन ने नेपाल को मानवीय संकटों से उबरने व शांति उपायों के लिए 20 करोड़ 50 लाख डॉलर की मदद देने की घोषणा की है।
अगले पांच वर्षो के दौरान शांति प्रयासों, लोकतंत्र व प्रशासन को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय विकास से संबद्ध अमेरिकी एजेंसी (यूएसएआईडी)नेपाल को यह धन राशि देगी।
नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने बताया कि वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव कपिल देव घिमिरे और नेपाल में यूएसएआईडी के मिशन निदेशक केविन ए. रशिंग ने मंगलवार को काठमांडू में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
सहायता राशि में से 8.25 करोड़ डॉलर गरीबों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने व 2015 तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में खर्च किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications