मंगोलियाई जहाज के डूबने से समुद्री पर्यावरण को कोई खतरा नहीं
पारादीप बंदरगाह के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि 924 टन तेल लेकर जा रहा यह जहाज 9 सितंबर को डूब गया था। जहाज में 27 सदस्य सवार थे जिनमें से एक यूक्रेनी इंजीनियर को छोड़कर सभी लोगों को बचा लिया गया था।
इस जहाज के डूबने से अभी तक समुद्रीय पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है। बंदरगाह और तटरक्षक बल प्रदूषण की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
मीडिया में सोमवार को खबर आई थी कि जहाज से बड़ी मात्रा में तेल का रिसाव होने के कारण समुद्र की सतह पर तेल की काली परत देखी जा सकती है जिसके कारण सतह पर मरी हुई मछलियां भी दिखाई दे रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications