शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 145 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 145.13 अंकों (0.87 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,886.43 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,943.49 के ऊपरी और 16,763.78 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 64 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 44.15 अंकों (0.89 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,020.20 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,036.30 के ऊपरी और 4,977.10 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 1.05 अंक की वृद्धि के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 45.76 अंकों (0.74 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,216.99 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 77.38 अंकों (1.05 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,451.02 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), रियल्टी और वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।
आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.91 प्रतिशत, एफएमसीजी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.63 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.02 प्रतिशत और वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1605 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि तथा 1176 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications