सेंसेक्स में 145 और निफ्टी में 44.15 अंकों की वृद्धि (लीड-1)
मुंबई, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार के दौरान तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 145 और निफ्टी 44 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 145.13 अंकों (0.87 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,886.43 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 44.15 अंकों (0.89 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,020.20 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 45.76 अंकों (0.74 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,216.99 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 77.38 अंकों (1.05 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,451.02 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications