एडीबी ने भारतीय विकास दर के अनुमान में वृद्धि की (लीड-1)
एडीबी की मंगलवार को जारी 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक (एडीओ) 2009' नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2010 में भारत की विकास दर सात प्रतिशत रहेगी। पहले इसके 6.5 प्रतिशत रहने की भविष्यवाणी की गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2010 में वर्षा सामान्य रहने, निर्यात में वृद्धि और निवेशकों के भरोसे में वृद्धि से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि की दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट के अनुसार पहली तिमाही में जीडीपी में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में कृषि क्षेत्र की कमजोरी के कारण दूसरी और तीसरी तिमाही में जीडीपी में वृद्धि दर कुछ कम होगी लेकिन चौथी तिमाही में इसमें तेज सुधार होगा।
एडीबी के अनुसार सार्वजनिक व्यय में वृद्धि, आशा से पहले पूंजी प्रवाह के रफ्तार पकड़ने और व्यापार विश्वास के सुधरने के संकेतों से भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास की दर छह प्रतिशत रहेगी। पहले इसके पांच प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications